|
उत्तर प्रदेश में मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अधीन तहसील दिवसों का आयोजन प्रत्येक माह प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को किया जाता है। इन दिवसों में सामान्य जन सरकार से संबंधित अपनी समस्याओं को लेकर समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों से मिल सकते हैं। प्रत्येक आवेदनकर्ता को उसके आवेदन की एक रसीद दी जाती है, जिसमें दस अंकों का क्रमांक अंकित रहता है। प्रदेश में प्राप्त सभी आवेदनों पर की गयी कार्यवाही का विवरण पूर्णत: पारदर्शी तरीके से इस वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है, जिनका अवलोकन कोई भी व्यक्ति कर सकता है।
यदि आप सरकारी अधिकारी / कर्मचारी हैं और आपको यूजर नेम एवं पासवर्ड आवण्टित है, तो आप दाहिनी ओर दिये गये सुरक्षा जॉच में इन्हें अंकित कर सूचना का अंकन / अवलोकन
कर सकते हैं। यदि आपको यूजर नेम अथवा पासवर्ड आवण्टित नहीं है तो आप दाहिनी ओर बने सुरक्षा जॉच के बाक्स में सबसे नीचे दिये गये गेस्ट लागिन बटन पर क्लिक करके समस्त जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप केवल अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी इस वेबसाइट मे नीचे चल रही पट्टी पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप अपनी शिकायत के निस्तारण से असंतुष्ट हैं तो निस्तारण का प्रिंट आउट लेकर अपने जिलाधिकारी से किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10-12 बजे के बीच में सम्पर्क कर सकते हैं अथवा पुन: तहसील दिवस में आवेदन दे सकते हैं। कृपया पुन: आवेदन में इस विषय में आप द्वारा दिये गये सभी पूर्व आवेदनों के दस अंकों के क्रमांको का उल्लेख अवश्य करें।
|